Indonesia Plane Lost Way: इंडोनेशिया में एक विमान लापता होने का मामला सामने आया है। यहां जावा और सुलावेसी द्वीप के बीच स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र के पास पहुंचते ही विमान अचानक से लापता हो गई। इलाके में आने के बाद विमान का ग्राउंट कंट्रोल संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 11 यात्री सवार थे। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि यह विमान सुल्तान हसनुद्दीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने से पहले अपने मार्ग से भटक हगया और इसके बाद उसका संपर्क ग्राउंड कंट्रोल से टूट गया।
मार्ग से भटका विमान
वहीं दक्षिण सुलावेसी के हसनुद्दीन सैन्य कमांडर मेजर जनरल बंगुन नावोको ने कहा, “इस बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और बचाव दल उक्त क्षेत्र तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं और इसकी पुष्टि कर रहे हैं।” एंडाह पूर्णमा सारी ने कहा, “एटीसी के अंतिम निर्देशों के बाद, रेडियो संपर्क टूट गया और नियंत्रकों ने आपातकालीन संकट की घोषणा कर दी।” उन्होंने कहा कि बचाव दल ने अपनी खोज उन पहाड़ों के आसपास केंद्रित की, जहां माना जाता है कि विमान सुल्तान हसनुद्दीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के अपने मार्ग से भटक गया था।
आखिरी बार लेआंग-लेआंग में हुआ था ट्रैक
इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट द्वारा संचालित टर्बोप्राप एटीआर 42-500 विमान योग्याकार्ता से दक्षिण सुलावेसी की राजधानी जा रहा था, तभी रडार से गायब हो गया. विमान आखिरी बार स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1:17 बजे दक्षिण सुलावेसी प्रांत के मारोस के लेआंग-लेआंग क्षेत्र में ट्रैक हुआ था।
ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ वार पर यूरोप का पलटवार; फ्रांस-ब्रिटेन ने कहा- उनकी धमकियों से नहीं डरेंगे

