Suvendu Reaction on Chandranath’s Murdered Case: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में सीधे ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “मैंने भवानीपुर में ममता को हराया, इसलिए चंद्रनाथ की हत्या की गई।” चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम के डोलतला इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं। घटना के बाद गुरुवार को चंद्रनाथ रथ का पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके आवास लाया गया, जहां भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग पहुंचे।
पीए चंद्रनाथ को 4 गोलियां मारी गई
सुवेंदु अधिकारी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर कहा कि “इस हत्या की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उनकी हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि वे मेरे करीबी सहयोगी थे और मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। यही उनकी हत्या की वजह हो सकती है।” उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और परिवार की मांग है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। सुवेंदु अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि चंद्रनाथ रथ को चार गोलियां मारी गईं और पूरी वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।

