होम = State = पश्चिम बंगाल = वेस्ट बंगाल चुनाव परिणाम में BJP को भारी बहुमत; CM रेस में ये 5 बड़े नाम

वेस्ट बंगाल चुनाव परिणाम में BJP को भारी बहुमत; CM रेस में ये 5 बड़े नाम

Bengal BJP CM Race: वेस्ट बंगाल में 294 सीटों पर आए रुझानों में शाम 5 बजे तक बीजेपी को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, टीएमसी के लिए अब सत्ता में वापसी की राह मुश्किल होती जा रही है। अगर ये रुझान चुनाव के वास्तिक परिणामों में बदलते हैं तो बीजेपी 200 सीटों का आंकड़ा पार सकती है और ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी 90 से भी कम सीटों के आस-पास सिमटती दिख रही है। प्रदेश में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के साथ एक बड़ा सवाल अभी बना हुआ है कि आखिरकार मुख्यमंत्री कौन होगा? आइये जानते हैं वो 5 बड़े नाम जिनकी राजनीतिक गलियारे में हो रही है चर्चा।

  1. सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी इस समय पश्चिम बंगाल में बीजेपी का सबसे प्रमुख चेहरा और विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। पूर्वी मिदनापुर जैसे क्षेत्रों में उनकी मजबूत संगठनात्मक पकड़ मानी जाती है। कभी ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी रहे सुवेंदु अब उनके सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बन चुके हैं। उनकी आक्रामक शैली, जमीनी पकड़ और ममता बनर्जी को सीधे चुनौती देने की क्षमता उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे खड़ा करती है।

2. दिलीप घोष

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को पश्चिम बंगाल में पार्टी के विस्तार का प्रमुख चेहरा माना जाता है। उनकी बेबाक और आक्रामक बयानबाजी ने उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखा, वहीं जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में ही बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, जिसने बंगाल की राजनीति में पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित किया।

3. शंकर घोष

सिलीगुड़ी से विधायक शंकर घोष उत्तर बंगाल में बीजेपी के मजबूत क्षेत्रीय चेहरों में गिने जाते हैं। स्थानीय मुद्दों पर उनकी पकड़ और जमीनी स्तर पर सक्रियता ने उन्हें क्षेत्र में प्रभावशाली नेता बनाया है। उत्तर बंगाल में पार्टी के संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है, यही वजह है कि उन्हें भविष्य में बड़ी जिम्मेदारियों के संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

4. अग्निमित्रा पॉल

आसनसोल दक्षिण से विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्निमित्रा पॉल बीजेपी की उन उभरती हुई नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। फैशन डिजाइनिंग से राजनीति तक का उनका सफर उन्हें भीड़ से अलग बनाता है। राष्ट्रीय मीडिया में उनकी सक्रियता और पार्टी के पक्ष को प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता उन्हें एक मजबूत प्रवक्ता के रूप में स्थापित करती है, वहीं उन्हें बीजेपी के महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने वाले अहम चेहरों में भी देखा जाता है।

5. समिक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य पार्टी के उन नेताओं में गिने जाते हैं जो सुर्खियों से ज्यादा संगठन की मजबूती पर ध्यान देते हैं। शांत लेकिन प्रभावी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले भट्टाचार्य बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने और आंतरिक ढांचे को व्यवस्थित करने में माहिर माने जाते हैं। उनकी रणनीतिक सोच और बैकएंड मैनेजमेंट की क्षमता उन्हें संगठन का अहम स्तंभ बनाती है।

इन सभी नेताओं की अलग-अलग ताकत और राजनीतिक शैली बीजेपी को बंगाल में व्यापक विकल्प देती है। संगठन, आक्रामक नेतृत्व और उभरते चेहरों का यह मिश्रण पार्टी के लिए भविष्य की सत्ता रणनीति को मजबूत बनाता है।

ये भी पढ़ें: बंगाल में बीजेपी इतिहास रचने की ओर; जाएगी ममता बनर्जी की CM कुर्सी