होम = State = पश्चिम बंगाल = “स्ट्रॉन्गरूम से बाहर आकर ममता बनर्जी का आरोप: ‘मुझे मारा-धक्का दिया गया’, भवानीपुर में पुनर्मतगणना की मांग”

“स्ट्रॉन्गरूम से बाहर आकर ममता बनर्जी का आरोप: ‘मुझे मारा-धक्का दिया गया’, भवानीपुर में पुनर्मतगणना की मांग”

Mamta Banerjee News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को 125 सीटों से हराया है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को चुनाव ड्यूटी में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) पर उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि CRPF के जवानों ने उन्हें धक्का दिया और मारा।

टीएमसी ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने कहा है कि आयोग ने निष्पक्षता का दिखावा भी छोड़ दिया है और मतगणना प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है। टीएमसी के अनुसार, कई सीटों पर स्पष्ट जीत के बावजूद डायमंड हार्बर, मगराहट पुरबा, मगराहट पश्चिम, कुलपी, रायदीघी, पत्थरप्रतिमा, बसंती, बर्धमान उत्तर और सीताई जैसे क्षेत्रों में प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं।

सीएम ममता के आवास के बाहर लगाए गए नारे

इससे पहले लोगों का एक समूह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के पास पहुंचा और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए, जिसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर केंद्रीय बलों को मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।