होम = Cover Story Latest = 8 May 2026 Rashifal: किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहेगा सावधान? जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

8 May 2026 Rashifal: किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहेगा सावधान? जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

8 May 2026 Rashifal: 8 मई 2026 का राशिफल कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान और किन राशियों की चमकेगी किस्मत। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पूरे दिन का भविष्यफल।

मेष – कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी। अनुशासन बनाए रखें, जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखें।

वृषभ – धन लाभ के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन – अचानक घटनाएं परेशान कर सकती हैं। रिस्की निवेश और जल्दबाजी से बचें। यात्रा में सावधानी रखें।

कर्क – साझेदारी और रिश्तों में मजबूती आएगी। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह – जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। शाम तक मेहनत का फल मिलेगा।

कन्या – रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।

तुला – मानसिक शांति और घरेलू सुख मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

वृश्चिक – साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। छोटी यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

धनु – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। वाणी से लाभ होगा।

मकर – नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और रुके काम पूरे हो सकते हैं।

कुंभ – आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कामकाजी स्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखें। रिश्तों में सुधार के प्रयास सफल होंगे।

मीन – करियर और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्या से पहले हुई थी पूरी रेकी