होम = News Latest = Fuel Price Hike India: ट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, पिछले 7 दिनों में क्या-क्या हुआ महंगा

Fuel Price Hike India: ट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, पिछले 7 दिनों में क्या-क्या हुआ महंगा

by | May 15, 2026 | News Latest

देशभर में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार, 15 मई 2026 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही कई शहरों में CNG के दाम भी ₹2 प्रति किलोग्राम तक बढ़ गए हैं। यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब पिछले एक सप्ताह में खाने-पीने की चीजों से लेकर परिवहन तक कई जरूरी वस्तुएं पहले ही महंगी हो चुकी हैं। इस बीच CNG उपभोक्ताओं को भी राहत नहीं मिली है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी Indraprastha Gas Limited ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में CNG की कीमत ₹2 प्रति किलोग्राम बढ़ा दी है। वहीं Mahanagar Gas Limited ने मुंबई महानगर क्षेत्र में भी CNG के दाम ₹2 प्रति किलोग्राम बढ़ाए हैं। इससे CNG वाहनों का दैनिक खर्च भी बढ़ गया है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने साफ संकेत दे दिया है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में परिवहन और रोजमर्रा के खर्चों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आज कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल: ₹3 प्रति लीटर महंगा, डीजल: ₹3 प्रति लीटर महंगा । CNG: कई शहरों में ₹2 प्रति किलोग्राम तक महंगी तेल कंपनियों ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बाद लिया है।

प्रमुख शहरों में नए पेट्रोल-डीजल के रेट

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो गई हैं। राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल ₹106.68 प्रति लीटर और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत ₹108.74 प्रति लीटर और डीजल ₹95.13 प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में पेट्रोल ₹103.67 प्रति लीटर तथा डीजल ₹95.25 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत लगभग ₹105.95 प्रति लीटर है, जबकि डीजल करीब ₹94 प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है।

CNG के नए दाम

New Delhi में CNG की कीमत बढ़कर लगभग ₹79.09 प्रति किलोग्राम हो गई है। Noida, Ghaziabad और Gurugram में भी CNG दरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पिछले 7 दिनों में क्या-क्या हुआ महंगा

पिछले एक सप्ताह में कई जरूरी चीजों के दाम बढ़े हैं। ईंधन: पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में सीधी बढ़ोतरी। परिवहन :बस, टैक्सी, ऑटो और माल ढुलाई की लागत बढ़ने की संभावना। सब्जियां और किराना: महंगी होने से फल-सब्जियों और राशन की कीमतों पर असर पड़ सकता है। ऑनलाइन डिलीवरी: खाद्य सामग्री और ई-कॉमर्स डिलीवरी चार्ज बढ़ सकते हैं। हवाई यात्रा: एविएशन फ्यूल महंगा होने पर टिकट दरों में दबाव बढ़ सकता है।

आम आदमी पर कितना असर पड़ेगा

यदि कोई व्यक्ति हर महीने 50 लीटर पेट्रोल भरवाता है, तो उसे अब लगभग ₹150 अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। CNG वाहन उपयोगकर्ताओं का मासिक खर्च भी बढ़ेगा। इसके अलावा रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम पर भी असर पड़ सकता है।

आगे और बढ़ सकते हैं दाम

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में ईंधन के दाम पर और दबाव बन सकता है।

पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिवहन, खाद्य सामग्री और घरेलू बजट पर भी दिखाई दे सकता है।

ये भी पढ़े: https://newsindia24x7.com/breaking/neet-ug-re-exam-dharmendra-pradhan-ka-bada-ailan-21-june-ko-phir-hogi-neet-pariksha-42378/

बंगाल