होम = Breaking = पश्चिम बंगाल के CM बने शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ

पश्चिम बंगाल के CM बने शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ

Suvendu Adhikari Took Oath AS MLA: पश्चिम बंगाव विधानसभा में बीजेपी को बहुमत के बाद सीएम बने शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को भवानीपुर से विधायक के रूप में शपथ ली। भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने वाले शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट छोड़ दी है। नंदीग्राम में विजय रैली के दौरान उन्होंने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि वह किस सीट से विधायक के रूप में काम करेंगे। विधानसभा में कार्यवाहक अध्यक्ष Tapas Roy ने उन्हें शपथ दिलाई। जानकारी के मुताबिक आज और कल कुल 290 विधायक शपथ ग्रहण करेंगे।

भवानीपुर और नंदीग्राम सीटे से जीते हैं शुभेंदु

2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ-साथ टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर से भी चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की। इस चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी पवित्रा कर को हराया, वहीं भवानीपुर में ममता बनर्जी को मात देकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।

हुमायूं कबीर ने भी छोड़ी एक सीट

इस चुनाव में शुभेंदु अधिकारी के अलावा आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने भी दो विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। हुमायूं कबीर ने रेजिनगर और नौदा दोनों सीटों से जीत दर्ज की, जिसके बाद उन्हें भी नियमों के तहत एक विधानसभा सीट से विधायक पद छोड़ना पड़ा।


बंगाल