होम = जॉब एंड एजुकेशन = SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2025: रीजनिंग और क्वांड सेक्शन में बढ़ाई चुनौती

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2025: रीजनिंग और क्वांड सेक्शन में बढ़ाई चुनौती

SBI PO Prelims Exam: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से आयोजित SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2025 आज खत्म हो गई है। परीक्षा में देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया। 5 अगस्त को आयोजित परीक्षा के सभी शिफ्टों का विश्लेषण सामने आ चुका है, जिसमें यह पाया गया कि परीक्षा का कुल मिलाकर स्तर मध्यम (Moderate) रहा। विश्लेषण के अनुसार, तीनों सेक्शन – रीजनिंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज में से कुछ सेक्शन आसान रहे, जबकि कुछ में समय प्रबंधन कठिन रहा। प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं।

क्या था परीक्षा सेक्शन में

  • रीजनिंग एबिलिटी- प्रश्नों का स्तर आसान से मध्यम रहा। पजल और सीटिंग अरेंजमेंट के सवालों की संख्या अधिक थी।
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड- यह सेक्शन उम्मीदवारों के लिए थोड़ा कठीन रहा। DI (डेटा इंटरप्रिटेशन) और अरिथमैटिक पर अधिक फोकस देखा गया।
  • इंग्लिश लैंग्वेज- यह सेक्शन तुलनात्मक रूप से सरल था। Reading Comprehension और Error Detection प्रमुख टॉपिक्स रहे।

कितनी शिफ्ट टाइमिंग्स थी?

SBI ने परीक्षा को चार शिफ्टों में आयोजित किया था- शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे – 10 बजे, शिफ्ट 2 11:30 बजे – दोपहर 12:30 बजे, शिफ्ट 3 दोपहर 2 बजे – 3 बजे, शिफ्ट 4  3:30 बजे – 4:30 बजे

ये भी पढ़े:भारतीय सेना ने अमेरिका को दिखाया आईना, पुरानी क्लिप शेयर कर 2 अरब डॉलर के हथियारों की दिलाई याद

रिजल्ट की संभावित तारीख क्या है?

परीक्षा के समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवार SBI PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट अगस्त के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।
SBI द्वारा प्रीलिम्स क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसकी तारीख जल्द ही अधिसूचित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी अपडेट या सूचना को समय रहते प्राप्त किया जा सके।