होम = Breaking = असम में BJP को SC-ST और OBC का भारी समर्थन, ‘टुडेज चाणक्य’ के आंकड़ों में बड़ा दावा; जानें और किस राज्य में बीजेपी को बहुमत

असम में BJP को SC-ST और OBC का भारी समर्थन, ‘टुडेज चाणक्य’ के आंकड़ों में बड़ा दावा; जानें और किस राज्य में बीजेपी को बहुमत

Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है, लेकिन उससे पहले ‘टुडेज चाणक्य’ के एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इन अनुमानों के मुताबिक, असम में एक बार फिर बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है, जबकि कांग्रेस गठबंधन काफी पीछे छूटता नजर आ रहा है।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत का भरोसा:

आंकड़ों को देखें तो बीजेपी गठबंधन को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

BJP+102 (+9; -9)
कांग्रेस+23 (+9; -9)

पश्चिम बंगाल में टुडे चाणक्या ने दिया बहुमत

पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब सभी राजनीतिक दलों की नजर आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है। इस बीच ‘टुडेज चाणक्य’ के एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जिनके मुताबिक भाजपा को 192 सीटें, तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 100 सीटें और अन्य के खाते में 2 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।

वोटिंग के बाद ममता बनर्जी की आई पहली प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए भाजपा के निर्देश पर एग्जिट पोल के पूर्वानुमान प्रसारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित प्रयास है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि सत्तारूढ़ पार्टी राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 226 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।