होम = Breaking = West Bengal Election 2026: बंगाल में 1 बजे तक 61 % वोटिंग, TMC vs BJP आमने-सामने

West Bengal Election 2026: बंगाल में 1 बजे तक 61 % वोटिंग, TMC vs BJP आमने-सामने

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और निर्णायक चरण में आज मतदान हो रहा है। इस चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1,448 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भविष्य का फैसला 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। कोलकाता, औद्योगिक क्षेत्रों और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाकों में मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग, 1 बजे तक 61 % मतदान

चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 2,343 कंपनियों की पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर भी निगरानी कर रहे हैं। हिंसा और बमबाजी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए NIA की तैनाती भी की गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक लगभग 39.97% मतदान दर्ज किया गया।

2021 में TMC का दबदबा

इन 142 सीटों के पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो 2021 में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा था। उस चुनाव में TMC ने 123 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी को केवल 18 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

भवानीपुर से ममता बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। यह क्षेत्र उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। वहीं, बीजेपी के लिए यह इलाका पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे में इस चरण में दोनों दलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

निर्णायक मानी जा रही है यह लड़ाई

दूसरे चरण की वोटिंग को सत्ता की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पार्टी के लिए सरकार बनाने की राह आसान हो सकती है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, कई सीटों पर कड़ी टक्कर