West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक करीब 39.97% वोटिंग दर्ज की गई है। इस बीच राज्य के कई इलाकों से हिंसा और हंगामे की खबरें सामने आई हैं, जिससे चुनावी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
दक्षिण 24 परगना में BJP उम्मीदवार का आरोप
दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़ दिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश की गई।
नदिया में एजेंट पर हमले का आरोप
नदिया जिले के छपरा क्षेत्र में भाजपा के एक पोलिंग एजेंट ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया।
हावड़ा में EVM को लेकर बवाल, दो हिरासत में
हावड़ा के बाली इलाके में EVM में खराबी की शिकायत को लेकर हंगामा हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए CRPF को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
हुगली में बूथ पर झड़प
हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर कथित फर्जी पोलिंग एजेंट बैठाने के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस और लेफ्ट समर्थित ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई।
पिछले चुनाव में TMC का रहा दबदबा
2021 के विधानसभा चुनाव में इन 142 सीटों में से 123 पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं, पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को करीब 93% मतदान हुआ था। चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।
ये भी पढ़ें: West Bengal Election 2026: बंगाल में 11 बजे तक 39.97% वोटिंग, TMC vs BJP आमने-सामने

