RRB NTPC CBT 1 Result 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे और लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे है। उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। रिजल्ट PDF प्रारुप में प्रकाशित किया जाएगा।
कहां देखें और मेरिट लिस्ट में क्या होगा??
RRB NTPC CBT 1 का रिजल्ट सभी रीजनल वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा । उम्मीदवार अपने रीजन के अनुसार लिंक पर जाकर मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे जिन्होंने CBT 1 परीक्षा क्वालिफाई की होगी। इन उम्मीदवारों को अब CBT 2 (दूसरे चरण की परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे देखे RRB NTPC CBT 1 Result 2025
1. सबसे पहले उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अपने रीजन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. “RRB NTPC CBT 1 Result 2025” नोटिफिकेशन पर टैप करें।
4. मेरिट लिस्ट PDF के रूप में खुलेगी।
5. इसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
6. चाहें तो PDF को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़े :NEET PG 2025 Result: आज जारी हो सकता है परिणाम, ऐसे करें @nbe.edu.in पर चेक
आगे की प्रक्रिया
रिजल्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को CBT 2 परीक्षा देनी होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया होगी। अंतिम चयन मेरिट और सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

