IB Recruitment: गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सुरक्षा सहायक/एग्जीक्यूटिव परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर सीधे लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 26 जुलाई से 17 अगस्त तक चलेगी।
कितनी पदों की संख्या हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4987 पदों को भरा जाएगा। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो देश की सुरक्षा एजेंसियों में काम करने का सपना देख रहे हैं।
योग्यता, आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन शुल्क
उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए, स्थानीय भाषा/बोली का ज्ञान होना चाहिए। आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं और भर्ती शुल्क 550 रुपये हैं। भुगतान को क्रेडिट कार्ड, डेबिड कार्ड, नेट बैकिंग आदि के व्दारा किया जाना चाहिए। जरुरी कागज- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, योग्यता प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड) होना जरुरी हैं।
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Tier-I)
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (Tier-II)
इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट (Tier-III)
ये भी पढ़े: बॉक्स ऑफिस पर ‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘सैयारा’ को दी मात, जानिए ‘महावतार नरसिम्हा’ ने कितनी की कमाई..
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि सभी नियमों और शर्तों की जानकारी स्पष्ट रूप से मिल सके। यह भर्ती अभियान देशभर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को सुरक्षा सेवाओं से संबंधित अहम जिम्मेदारियां निभानी होंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करें और भविष्य की तैयारी में जुट जाएं।

