Mahavatara Narsimha: ‘महावतार नरसिम्हा’ भारत की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म बन चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर लव स्टोरी फिल्मों का जादू तो हमेशा से देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस बार दर्शकों ने एक नई दिशा दिखा दी है। एनिमेटेड पौराणिक फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने हाल ही में रिलीज़ हुई रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ दिया है। जहां एक ओर सैयारा को शानदार स्टारकास्ट, म्यूजिक और इमोशनल ड्रामा के कारण खूब प्रमोट किया गया, वहीं दूसरी ओर महावतार नरसिम्हा ने बिना ज्यादा प्रचार के ही दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘महावतार नरसिम्हा’ ने पहले वीकेंड में 42 करोड़ की कमाई की, जबकि ‘सैयारा’ उसी समय में 31 करोड़ पर ही सिमट गई।
क्या है ‘महावतार नरसिम्हा’ की खासियत?
फिल्म एक पौराणिक सुपरहीरो अवतार पर आधारित है जो अधर्म और अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है। इसमें एनिमेशन का स्तर इंटरनेशनल क्वालिटी का बताया जा रहा है, और बच्चों के साथ-साथ बड़ो को भी इसकी कहानी ने प्रभावित किया है। धार्मिक गहराई, एक्शन सीक्वेंस, शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और विज़ुअल इफेक्ट्स ने फिल्म को एक नई ऊंचाई दी है।
कैसे ‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘सैयारा’ को पीछे छोड़
सोमवार से मंगलवार तक 24 घंटे में ही ‘महावतार नरसिम्हा’ के लिए 1 लाख 82 हजार से ज्यादा बुक हुई थी। यानी ‘सैयारा’ के मुकाबले में ‘महावतार नरसिम्हा’ की टिकट 30 हजार से भी ज्यादा बुक हुई थी। सोमवार को इस फिल्म की डिमांड ‘सैयारा से भी ज्यादा थी। मंगलवार को भी टिकट बुकिंग ऐप पर ‘महावतार नरसिम्हा’ के लिए ‘सैयारा’ से ज्यादा टिकट बुक होते नजर आई। ऐप पर जहां ‘सैयारा’ के लिए एक घंटे में 11 हजार टिकट बुक हुई थी। वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ को लिए उसी एक घंटे में 16 हजार से ज्यादा टिकट बुक हुई थी।
ये भी पढ़े: Hathras: राशन जाएगा या बचेगा? हाथरस में ई-केवाईसी की दौड़
सोशल मीडिया पर भी छाई रही हैं ‘महावतार नरसिम्हा’
सोशल मीडिया पर #MahavatarNarasimha ट्रेंड कर रहा है और इसके साथ- साथ ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक लोग फिल्म के दृश्यों और डायलॉग्स को शेयर कर रहे हैं। यूट्यूब पर फिल्म के ट्रेलर और क्लिप्स को अब तक 3 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
‘महावतार नरसिम्हा’ ने यह साबित कर दिया है कि कंटेंट और कल्चर का सही मेल दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करता है। एनिमेटेड फिल्मों को अब सिर्फ बच्चों तक सीमित न मानते हुए, मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक नई पहचान मिलने लगी है। अगर आप भी पौराणिक कहानियों के फैन हैं या अपने परिवार के साथ एक शानदार फिल्म देखना चाहते हैं, तो ‘महावतार नरसिम्हा’ आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
