होम = Breaking = LPG किल्लत के बीच कथावाचक देवकीनंदन का आया बयान, कहा- गैस पर बनी रोटी खाने से कम हो रही है पुरुषों की ताकत

LPG किल्लत के बीच कथावाचक देवकीनंदन का आया बयान, कहा- गैस पर बनी रोटी खाने से कम हो रही है पुरुषों की ताकत

by | Mar 25, 2026 | Breaking, News Latest

Devkinandan Thakur on LPG shortage: अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध के बीच देश में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। कई शहरों को एलपीजी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने एलपीजी की कमी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो लोग फिर से चूल्हे पर खाना बनाने के दौर में लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस पर बनी रोटियां खाने कई लोगों में कई तरह की बीमारियां बढ़ रही है और इसका असर खास तौर पर पुरुषों पर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: युद्ध थामने का मास्टर प्लान या दबाव की रणनीति? डोनाल्ड ट्रम्प का 15-सूत्रीय ‘गुप्त शांति प्रस्ताव’ सामने

वीडियो में देवकीनंदन ठाकुर ने क्या कहा?

वीडियो में देवकी नंदन ठाकुर अपने समर्थकों से चूल्हे पर बनी रोटी खाने की अपील करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “गैस सिलेंडर की मारामारी चल रही है। हमको तो ऐसा लग रहा है कि दो-तीन साल ये ऐसे ही चलता रहा तो लौटकर हम लोग वही सतयुग में आ जाएंगे कि चूल्हे पर ही रोटी बनेगी।”  उन्होंने कहा कि माताएं मान लो इस बात को कि चूल्हे की रोटी से जीवन ज्यादा अच्छा होता था, धुआं होता था बस एक ही समस्या थी। लेकिन, गैस की रोटी से कितनी बीमारियां होती हैं, डॉक्टरों के पास जाकर चैक करा लीजिए। आज आपके घर के पुरुषों में दम नहीं रहा है ना, जैसे गैस की रोटी फूल जाती है वैसे ही ये फूल जा रहा है।

‘चूल्हे की मांग बढ़ने से उपलों के दामों में आएगी तेजी’

कथावाचक देवकीनंदन ने गैस सिलेंडर को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि चूल्हे पर बनी रोटी में कोई दुर्गुण नहीं होता, जबकि गैस पर बनी रोटी में कमियां आ सकती हैं। उन्होंने इसे प्रकृति का संतुलन बताते हुए कहा कि अगर गैस के भंडारों में आग लगने लगेगी तो इसकी उपलब्धता भी प्रभावित होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में सरसों की लकड़ियों और कंडों (उपलों) की मांग और कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: उज्ज्वला योजना लाभार्थी को 45 दिन तक इंतजार! गैस सिलेंडर पर बड़ा अपडेट, अब जल्दी नहीं होगी बुकिंग, बदल गए नियम