होम = दुनिया = कैलिफोर्निया में हिंसा का कहर : गोलीबारी में 2 की मौत, बच्चे भी घायल, पुलिस हमलावरों की तलाश में

कैलिफोर्निया में हिंसा का कहर : गोलीबारी में 2 की मौत, बच्चे भी घायल, पुलिस हमलावरों की तलाश में

by | Nov 30, 2025 | दुनिया

Violence in California: शनिवार रात स्टॉकटन के लुसिले एवेन्यू पर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानें पूरा मामला

सैन जुआक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने बताया कि मामला अभी जांच के अधीन है और किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारी घटनास्थल से सबूत जुटा रहे हैं और गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं। गोलीबारी के कारण और इसका मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

घायलों में बच्चे भी शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में बच्चे भी घायल हुए हैं। लाइव डिस्पैच ने बताया कि 9 वर्षीय और 12 वर्षीय बच्चे तथा 23 वर्षीय युवक इस हमले में घायल हुए हैं। 12 वर्षीय बच्चे को मौके पर ही CPR दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की सड़कें बंद कर दी गई हैं।

हमलावरों की तलाश जारी

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि घटना के बाद पुलिस ने हाई-स्पीड चेज़ भी शुरू की, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल हमलावरों या संभावित संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े : Delhi MCD By-Election :12 सीटों पर मतदान शुरू, किस की होगी एमसीडी पर पकड़? 3 दिसंबर को खुलेगा सियासी सस्पेंस

सामाजिक मीडिया पर प्रतिक्रिया

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने चिंता जताई। एक यूज़र ने लिखा, “जानकारी आ रही है लेकिन अभी कुछ कन्फर्म नहीं है. हालात बहुत गंभीर दिख रहे हैं।” वहीं, एक अन्य यूज़र ने गन वायलेंस पर नाराजगी जताते हुए कहा, “पहले सैन जोस और अब स्टॉकटन, कब रुकेगी ये हिंसा?” पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।