होम = टेक = AI वरदान या खतरा? इन 4 सलाहों से रहें दूर, नहीं तो हो सकती है मुश्किलें खड़ी

AI वरदान या खतरा? इन 4 सलाहों से रहें दूर, नहीं तो हो सकती है मुश्किलें खड़ी

by | Dec 25, 2025 | टेक

AI Safety: आज की डिजिटल दुनिया में Artificial Intelligence (AI) ने हमारी जिंदगी आसान तो कर दी है, लेकिन इसके हर उत्तर पर आंख बंद कर भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। सवाल ये है कि क्या AI हर समय सही जवाब देता है? विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ मामलों में AI का इस्तेमाल आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

  1. निजी जानकारी शेयर न करें

कभी भी अपनी फोटो, पहचान या निजी दस्तावेज़ AI पर अपलोड न करें। एक बार डेटा सर्वर पर चला गया, तो इसका भविष्य में उपयोग अनियंत्रित हो सकता है।

  1. निवेश सलाह न लें

AI से शेयर बाजार या निवेश की सलाह लेना जोखिम भरा हो सकता है। गलत सलाह से भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए निवेश के फैसले खुद रिसर्च कर लें।

  1. स्वास्थ्य संबंधी सलाह से बचें

AI डॉक्टर नहीं है। कोई भी बीमारी या दवा संबंधी जानकारी AI से लेना खतरनाक हो सकता है। सही और सुरक्षित मार्गदर्शन के लिए हमेशा प्रमाणित डॉक्टर से परामर्श करें।

  1. कानूनी सलाह न लें

कानूनी मामलों में AI से समाधान खोजने की कोशिश न करें। वकील से संपर्क करें। गलत या अधूरी जानकारी आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

किन मामलों में AI मददगार

ट्रेवल प्लान बनाना
पढ़ाई और होमवर्क में मदद
शहर या स्थान संबंधी जानकारी
नई स्किल्स सीखने और सुधारने में मार्गदर्शन

AI एक शक्तिशाली टूल है, लेकिन इसकी सीमाओं को समझना जरूरी है। निजी, कानूनी, निवेश या स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सिर्फ मानव विशेषज्ञ की राय पर भरोसा करें।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR की हवा में हल्की राहत, लेकिन जहरीला प्रदूषण अभी भी खतरनाक स्तर पर, जानिए किस इलाके में कितना AQI

Tags : technology