Yogi Cabinet Expansion News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच समारोह में शामिल होने वाले मंत्रियों और विधायकों की एक सूची सामने आई है, जिसमें कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। यह सूची जनभवन गेट नंबर-2 से प्रवेश करने वाले वीआईपी नेताओं के लिए जारी की गई है।
योगी कैबिनेट में ये नेता होंगे शामिल
सूची के अनुसार, समारोह में राज्य मंत्री, विधान परिषद सदस्य और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें कृष्णा पासवान, मनोज पाण्डेय, कैलाश राजपूत, सोमेन्द्र तोमर, अजीत सिंह पाल, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है ताकि शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
दोपहर साढ़े 3 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह
10 मई 2026 को अपराह्न 3:30 बजे होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में कई बड़े राजनीतिक चेहरे मौजूद रहेंगे, जिसके चलते राजनीतिक गतिविधियां और चर्चाएं तेज हो गई हैं।

