होम = Breaking = Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी से राहत, कई इलाकों में चली तेज हवाएं

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी से राहत, कई इलाकों में चली तेज हवाएं

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भीषण गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे, लेकिन देर शाम राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा।

भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही मौसम बदलने के संकेत देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था। विभाग ने शाम और रात के समय तेज हवाएं, धूलभरी आंधी, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

15 मई के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो राजधानी में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना रह सकता है।

हवा की दिशा में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दोपहर में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम हो सकती है और इसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहने का अनुमान है। शाम और रात तक हवाओं की रफ्तार घटकर लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

ये भी पढ़ें: 15 May 2026 Rashifal: ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए आज का भविष्यफल

बंगाल