होम = News Featured = “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला”: बंगाल-असम में बीजेपी की जीत को लेकर पार्टी मुख्यालय में PM मोदी ने मां गंगा को किया याद

“गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला”: बंगाल-असम में बीजेपी की जीत को लेकर पार्टी मुख्यालय में PM मोदी ने मां गंगा को किया याद

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले साल बिहार चुनाव के नतीजों के बाद उन्होंने कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बढ़कर गंगासागर तक जाती हैं। उन्होंने बताया कि अब बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में मां गंगा के किनारे बसे राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार है।

पार्टी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने किया संबोधित

बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में बीजेपी की बंपर जीत के बाद दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते वे भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में पूरी तरह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन कई मायनों में खास और ऐतिहासिक है, जो देश के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है। पीएम मोदी ने इसे भरोसे का दिन बताया और कहा कि यह भरोसा भारत के महान लोकतंत्र, परफॉर्मेंस की राजनीति, स्थिरता के संकल्प और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना पर आधारित है। पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है, जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी होती है, वही खुशी वे देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देख रहे हैं।

पीएम मोदी ने चुनाव आयोग और चुनाव आयोग के कर्मियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर उनकी साधना की सिद्धि देख रहे हैं और एक कार्यकर्ता होने के नाते हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन कई मायनों में विशेष और देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है, जो भरोसे का प्रतीक है। पीएम मोदी ने बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल की जनता का आदरपूर्वक नमन करते हुए भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन किया और कहा कि हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है।

बंगाल में बहुमत पर नितिन गडकरी ने कहा- सपना पूरा हुआ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मजबूत बढ़त पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे पार्टी के लिए एक बड़े संकल्प की पूर्ति बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह ऐतिहासिक जीत हर कार्यकर्ता के लिए बेहद भावुक पल है और लंबे समय से देखा गया सपना अब साकार हुआ है। गडकरी ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं को देते हुए सभी को बधाई दी।