होम = Breaking = चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! अबू धाबी जाने वाली एतिहाद फ्लाइट के पंख में लगी आग

चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! अबू धाबी जाने वाली एतिहाद फ्लाइट के पंख में लगी आग

by | May 12, 2026 | Breaking, Cover Story Top, Others

Etihad Airways Flight Fire Break out in Wings: तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया, जब अबू धाबी के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे एतिहाद एयरवेज़ के एक विमान के बाएं पंख में अचानक आग लग गई। घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर मौजूद अग्निशमन दल ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। एहतियात के तौर पर उड़ान रद्द कर दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फ्लाइट में 280 यात्री थे सवार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के समय एतिहाद एयरवेज़ की इस उड़ान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 280 यात्री सवार थे। विमान के पंख में आग लगते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। हवाई अड्डा अधिकारियों के मुताबिक, उड़ान फिलहाल रद्द कर दी गई है और यात्रियों को दूसरे विमान से अबू धाबी भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

हादसे के चलते अन्य उड़ानों में भी हुई देरी

विमान के पंख में आग लगने की घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए परिचालन प्रभावित रहा। आपातकालीन टीमों और तकनीकी कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षा जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी जब Etihad Airways का विमान रनवे की ओर टैक्सी कर रहा था। रनवे पर प्रभाव पड़ने के कारण कुछ अन्य उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रोका गया। हालांकि, इस घटना पर एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बंगाल