होम = Breaking = “जनता पहले, राजनीति बाद में”, तमिलनाडु में नए CM विजय के भाषण ने दिए कई बड़े संकेत

“जनता पहले, राजनीति बाद में”, तमिलनाडु में नए CM विजय के भाषण ने दिए कई बड़े संकेत

by | May 10, 2026 | Breaking, News Latest

10 Key Highlights From CM Vijay Speech: तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत उस वक्त हुई, जब टीवीके प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाली। शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़, समर्थकों का उत्साह और टीवीके नेताओं की लगातार मौजूदगी ने पूरे आयोजन को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया। सुबह 10:24 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद विजय ने मंच से ऐसा भावनात्मक और राजनीतिक भाषण दिया, जिसने समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों का भी ध्यान खींच लिया।

विजय ने अपने संबोधन में 10 बड़ी घोषणाएं की

  1. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री बनते ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर पहला हस्ताक्षर किया।
  2. विजय सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला सुरक्षा बल बनाने का फैसला लिया।
  3. राज्य में नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने के लिए अलग एंटी-ड्रग तंत्र बनाने की घोषणा की गई।
  4. विजय ने मंत्रियों और पार्टी नेताओं को साफ चेतावनी दी कि सत्ता में मनमानी और भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा।
  5. अपने भाषण में विजय ने दावा किया कि पिछली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सरकार तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ गई है।
  6. राज्य की आर्थिक हालत को लेकर विजय ने जल्द श्वेत पत्र जारी करने का ऐलान किया।
  7. विजय ने अपने संघर्ष भरे बचपन और गरीबी का जिक्र करते हुए खुद को “जनता का बेटा और भाई” बताया।
  8. शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और तृषा कृष्णन समेत कई बड़े चेहरे मौजूद रहे।
  9. राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सुबह 10:24 बजे विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि उनके साथ नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
  10. टीवीके गठबंधन को विधानसभा में 120 विधायकों का समर्थन मिला है और विजय को 13 मई से पहले बहुमत साबित करना होगा। साथ ही उन्होंने पारदर्शी शासन, सामाजिक न्याय और जनता का पैसा न लूटने वाली सरकार देने का वादा किया।