Karol Bagh Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग मेट्रो लाइन के नीचे तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य 25 सवार यात्री घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और दबे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
हादसे को लेकर पुलिस का आया बयान
पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को मॉर्चरी में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को उनके परिजनों को भेजा जाएगा। हम सड़क पर वाहन चलाने वालों से सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करते हैं। तय रफ्तार सीमा से तेज वाहन चलाने से हादसा हो सकता है, इसलिए वाहन को बहुत स्पीड में ना चलाएं।
ये भी पढ़ें: DTC बस ने नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर स्कूटी चालक व ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की हुई मौत; कई घायल

