West Bengal: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के स्थानीय नेता की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी एक कपड़े की दुकान के स्टोररूम में साड़ियों के ढेर के नीचे छिप गया था, लेकिन वह पुलिस से बच नहीं सका।
कपड़े की दुकान में छिपा मिला आरोपी
यह घटना उदयनारायणपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर इलाके की बताई जा रही है। गिरफ्तार नेता की पहचान ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उन पर सरकारी आवास योजना के फंड में कथित कट मनी लेने और जबरन वसूली के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में पहुंची थी।
पुलिस की तलाशी में हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच के दौरान ब्रह्मानंद चक्रवर्ती एक कपड़े की दुकान में छिप गए थे और साड़ियों के बड़े ढेर के नीचे खुद को छिपा लिया था। तलाशी के दौरान पुलिस को शक हुआ और जब साड़ियां हटाई गईं तो वह वहीं मिले, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
राने मामलों की भी जांच जारी
सूत्रों के मुताबिक, ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा से जुड़े मामलों में भी आरोप हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है
Cut Money और जबरन वसूली के आरोप
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय शिकायतों के आधार पर उनके खिलाफ कट मनी लेने और अन्य आरोपों की जांच जारी है। साथ ही 2021 की राजनीतिक हिंसा से जुड़े मामलों में उनकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गिरफ्तारी का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़े: अमेरिका में ‘फर्जी पिज्जा ऑर्डर’ पर भारतीय युवक की हत्या

