होम = News Featured = बातचीत से पीछे क्यों हट रहा ईरान? अमेरिका संग टकराव की बड़ी वजह उजागर

बातचीत से पीछे क्यों हट रहा ईरान? अमेरिका संग टकराव की बड़ी वजह उजागर

Iran War News: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की तय समयसीमा खत्म होने के बावजूद बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है। दोनों देशों के प्रतिनिधि पाकिस्तान में मौजूद हैं, लेकिन दूसरे दौर की वार्ता शुरू होने से पहले ही पेंच फंस गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के सामने एक बड़ी शर्त रख दी है, जिसकी वजह से बातचीत शुरू होने से पहले ही अटकती नजर आ रही है।

‘अमेरिका अपना नेवल ब्लॉकहेड हटाए’

दरअसल, ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने साफ कर दिया है कि अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत तभी संभव है, जब वह होर्मुज स्ट्रेट से अपना नेवल ब्लॉकेड हटाए। अब्बास अराघची के नेतृत्व वाला ईरानी डेलीगेशन पाकिस्तान में आसिम मुनीर की अध्यक्षता वाले सैन्य नेतृत्व से मुलाकात कर चुका है और एक लिखित फ्रेमवर्क भी सौंप चुका है, जिसमें अपनी शर्तों को स्पष्ट किया गया है।

अमेरिका ने ईरान से कर डाली यह मांग

अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह बंद कर दे, लेकिन ईरान इसके लिए तैयार नहीं है। पहले दौर की बातचीत भी इसी मुद्दे पर अटक गई थी। इसके अलावा होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी सहमति नहीं बन पाई थी। अब ईरान ने साफ कर दिया है कि दूसरे दौर की बातचीत तभी होगी, जब अमेरिका अपनी नेवी को होर्मुज से हटा लेगा।

पाकिस्तान ने बैठक पर जारी किया बयान

ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में प्रस्तावित बातचीत को लेकर इशाक डार ने शनिवार (25 अप्रैल) को अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर आधिकारिक नीति सिर्फ सरकारी स्रोतों के जरिए ही साझा की जाती है।



Tags : Iran war