होम = लाइफस्टाइल = World Coconut Day 2025 : इस खास दिन पर ट्राई करें ये आसान और स्वादिष्ट नारियल रेसिपीज़

World Coconut Day 2025 : इस खास दिन पर ट्राई करें ये आसान और स्वादिष्ट नारियल रेसिपीज़

World Coconut Day 2025 : हर साल 2 सितंबर के दिन विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। इस कोकोनट डे पर कोशिश की जाती है कि नारियल के पौष्टिक गुणों और सेहत व स्किन को मिलने वाले अनेक फायदों (Health Benefits) के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

बता दें कि साल 2009 से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। चलिए इस कोकोनट डे पर नारियल से बनने वाली बेहद स्वादिष्ट और आसान सी डिशेज (Coconut Dishes) की रेसिपी जानते हैं ताकि इनका पूरा स्वाद लिया जा सके।

नारियल की चटनी

  • नारियल को बारीक काटकर मिक्सर में डालें।
  • इसमें भुनी चने की दाल, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और पानी डालकर पीस लें।
  • स्वादानुसार नमक मिलाएं।
  • तड़के के लिए तेल में सरसो, उड़द दाल, जीरा, खढ़ी लाल मिर्च और कड़ी पत्ता पकाकर नारियल की प्यूरी में मिलाएं।
  • तैयार है नारियल की चटनी (Coconut Chuney)।

भिंडी भाजी

  • भिंडी को सामान्य आकार में काट लें।
  • गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें तेल पकाकर प्याज डालें।
  • प्याज पक जाने के बाद हरी मिर्च और टमाटर डालें और कुछ देर पकाने के बाद हरा धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, नमक, हींग और आमचुर पाउडर डाल लें।
  • भिंडी डालें और नारियल डालकर पका लें।

नारियल की बर्फी

  • एक पैन चढ़ाएं और उसमें एक चम्मच भरकर घी डालें और कटे काजू डालकर भूनें. इसके बाद घिसा नारियल और फुल फैट दूध डालकर पकाएं।
  • लगभग 15 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में कलछी चलाके रहें।
  • डेढ़ कप चीनी मिलाकर पकाएं।
  • इलायची पाउडर डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • अब नारियल बर्फी (Coconut Barfi) सेट होने के लिए रख दें और मनचाहे आकार में काट लें।

ये भी पढ़े : परिवर्तिनी एकादशी 2025: 3 या 4 सितंबर? जानें कब रखें व्रत, नियम, विशेषताएं और महत्व

Tags :