होम = लाइफस्टाइल = Thyroid Diet Tips: थायराइड हो गया है तो, अपनाएं ये डाइट प्लान और रहें फिट

Thyroid Diet Tips: थायराइड हो गया है तो, अपनाएं ये डाइट प्लान और रहें फिट

Thyroid Diet Tips : देशभर में थाइराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है, खासकर महिलाओं में इसके मामले अधिक देखे जा रहे हैं। खराब जीवनशैली, तनाव और असंतुलित खानपान इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि सही डाइट और दिनचर्या अपनाकर इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

क्यों होती है थाइराइड की समस्या?

थाइराइड ग्लैंड गले में मौजूद होता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। जब यह ग्रंथि सही मात्रा में हार्मोन नहीं बनाती, तो शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है। आयोडीन की कमी, आनुवांशिक कारण और तनाव इसके पीछे बड़ी वजह हो सकते हैं, जिससे हार्मोन का स्तर कम या ज्यादा हो जाता है।

डाइट का रखें खास ध्यान

थाइराइड के मरीजों के लिए खानपान बेहद अहम होता है। आहार में आयोडीन और जिंक से भरपूर चीजों को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। दही, दूध और अंडा जैसे खाद्य पदार्थ इस दिशा में मददगार हो सकते हैं।

हरी सब्जियां और फल जरूरी

विशेषज्ञों के मुताबिक, थाइराइड से जूझ रहे लोगों को हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली और शिमला मिर्च का सेवन करना चाहिए। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। साथ ही सेब, केला और बेरी जैसे फलों को भी डाइट में शामिल करना लाभदायक है। इन सब्जियों को पकाकर खाना बेहतर रहता है।

मोटापे पर रखें नियंत्रण

थाइराइड के साथ वजन बढ़ना सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना जरूरी है। साथ ही मीठे, तले-भुने और जंक फूड से दूरी बनाकर रखना चाहिए, ताकि शरीर संतुलित और स्वस्थ बना रहे।

ये भी पढ़ें: Heatwave Alert: तेज धूप में खतरा बढ़ा, लू से बचने के लिए अपनाएं आसान उपाय