TMC news: ममता बनर्जी को बंगाल के बाद अब दिल्ली में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। टीएमसी के राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने अपने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया। इस इस्तीफे के बाद तृणमूल कांग्रेस और I.N.D.I.A गठबंधन की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
टीएमसी नेता का बड़ा बयान, भ्रष्टाचार पर फॉरेंसिक ऑडिट की मांग
टीएमसी से इस्तीफा देने के बाद शुखेंदु शेखर रॉय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि पिछले 5 सालों में बंगाल के हर कस्बे में हुए कथित भ्रष्टाचार का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए। रॉय ने यह भी कहा कि बंगाल में टीएमसी की हार सिर्फ एक मुद्दे की वजह से नहीं थी, बल्कि आरजी कर मामले सहित कई मुद्दों पर जनता के अंदर गुस्सा था, जो समय के साथ सामने आया और चुनावी नतीजों में दिखा।
सांसद कोयल भी दे सकते हैं इस्तीफा
टीएमसी के दो राज्यसभा सांसदों के इस्तीफा देने की अटकलें तेज हो गई हैं, जिनमें शुखेंदु शेखर रॉय का नाम प्रमुख रूप से शामिल था। इसके अलावा कोयल मलिक का भी नाम सामने आया था, जिन्हें इसी साल अप्रैल में पार्टी ने राज्यसभा भेजा था। हालांकि अब तक कोयल मलिक के इस्तीफे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे स्थिति को लेकर संशय बना हुआ है।

