होम = मनोरंजन = एक्टर सुनील शेट्टी ने पॉडकास्ट में किया खुलासा, कहा- तंबाकू ऐड की बड़ी रकम ठुकराई थी

एक्टर सुनील शेट्टी ने पॉडकास्ट में किया खुलासा, कहा- तंबाकू ऐड की बड़ी रकम ठुकराई थी

by | Jan 24, 2026 | मनोरंजन

Suniel Shetty: एक्टर सुनील शेट्टी ने तंबाकू ऐड प्रमोट ना करे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने PeepingMoon संग पॉडकास्ट में इसकी वजह बताई कि वह अपनी सेहत को लेकर आभारी हैं। एक्टर ने कहा, “मेरे शरीर ने मुझे फिल्मों में बिजनेस का अवसर दिया, ऐसे में मैं इसे पूजा स्थल ना मानूं तो खुद के साथ नाइंसाफी होगी।”

शेट्टी ने कहा- मुझे यूथ प्यार करते हैं

पॉडकास्ट में सुनील शेट्टी ने कहा कि 17-20 साल के लड़के-लड़कियां मुझे प्यार करते और मेरा सम्मान करते हैं। यह कमाल की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे में तांबूक ऐड नहीं कर सकता जिसमें मुझे यकीन तक नहीं है।

तंबाकू ऐड के लिए 40 करोड़ ऑफर हुए

एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि तंबाकू ऐड को प्रमोट नहीं कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे इस ऐड के लिए 40 करोड़ रुपए ऑफर हुए थे लेकिन उसे ठुकरा दिया। उन्होंने कहा मैं बिल्कुल भी वैसी चीज नहीं करूंगा जिसमें मेरा भरोसा नहीं है क्यों कि ये अहान, अथिया और राहुल पर, सब पर दाग लगा देगा। उन्होंने कहा कि उस ऐड के इनकार करने के बाद से किसी ने मुझे अब तक ऐसा ऐड ऑफर ही नहीं किया।

अक्षय-अजय की हो चुकी है सोशल मीडिया पर आलोचना

अक्षय कुमार और अजय देवगन को पान मसाला ब्रांड्स के ऐड्स के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना हो चुकी है। यूजर्स का कहना है कि फिट दिखने वाले अक्षय को तंबाकू का विज्ञापन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: टी20I सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया