UP Police SI Exam 2026 Result Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए आयोजित एसआई परीक्षा 2026 के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट UPPBPB पर जाकर अपना रिजल्ट और चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
12 हजार से ज्यादा कैंडिडेट हुए हैं शॉर्टलिस्ट
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट पीडीएफ, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। कुल 4,543 रिक्त पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 12,333 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और फिजिकल टेस्ट (PET/PST) की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
कुल 4543 पदों भर्ती प्रक्रिया जारी है
उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 4543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसके तहत अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में 7 मई को सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी किया गया। चयनित उम्मीदवारों के लिए अब जल्द ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर उनकी विभिन्न जिलों में पोस्टिंग की जाएगी।

