होम = Cover Story Latest = सोने-चांदी की कीमतों ने फिर किया चौंकाने वाला खेल, पहले झटका फिर अचानक उछले दाम

सोने-चांदी की कीमतों ने फिर किया चौंकाने वाला खेल, पहले झटका फिर अचानक उछले दाम

Today Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे आम खरीदारों से लेकर निवेशकों तक में असमंजस की स्थिति बन गई है। सुबह कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ ही घंटों में दोनों कीमती धातुओं ने रिकवरी करते हुए रफ्तार पकड़ ली।

सुबह गिरावट फिर तेजी का यू-टर्न

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी दोनों लाल निशान में खुले।

सुबह करीब 9:50 बजे सोना मामूली गिरावट के साथ 1,49,325 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था।
चांदी भी 673 रुपये की गिरावट के साथ करीब 2,43,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

हालांकि, बाजार खुलने के कुछ समय बाद ही रुख बदल गया। सुबह 10:40 बजे तक सोना 211 रुपये की तेजी के साथ 1,49,552 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी 315 रुपये चढ़कर 2,44,219 रुपये पर ट्रेड करती दिखी।

सीमित दायरे में घूम रहे दाम

आज के कारोबार में सोना-चांदी दोनों ही सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव करते नजर आए। सोने ने 1,49,325 रुपये का निचला स्तर और करीब 1,49,950 रुपये का उच्च स्तर छुआ। वहीं चांदी 2,42,907 से 2,43,927 रुपये के बीच घूमती रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का मिला-जुला संकेत

वैश्विक बाजारों में भी सोना और चांदी अलग-अलग दिशा में चलते दिखे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हल्की बढ़त के साथ करीब 4,540 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।
वहीं चांदी में कमजोरी रही और यह करीब 73 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी रही।

क्यों नहीं दिख रही तेज तेजी?

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बावजूद सोने-चांदी में अपेक्षित तेजी नहीं दिख रही। एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशकों का झुकाव डॉलर आधारित एसेट्स और कच्चे तेल की ओर बढ़ गया है, जिससे कीमती धातुओं की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है।

डॉलर मजबूत रुपये पर दबाव

इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर की मजबूती का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। रुपये में गिरावट के चलते सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। यह भी एक बड़ा कारण है कि निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं।

आगे क्या?

मौजूदा हालात को देखते हुए विशेषज्ञ मानते हैं कि जब तक वैश्विक स्तर पर स्पष्ट संकेत नहीं मिलते, तब तक सोने-चांदी में इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेश करने से पहले बाजार की दिशा को समझना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि फिलहाल ये दोनों धातुएं निवेशकों की परीक्षा ले रही हैं।

ये भी पढ़ें: Today Gold-Silver Price: सोना 2 लाख, सिल्वर 3 लाख! क्या सच होगा ये बड़ा अनुमान? जाने तेजी के पीछे की पूरी सच्चाई