होम = Breaking = छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, जाने टॉपर्स की लिस्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, जाने टॉपर्स की लिस्ट

by | Apr 29, 2026 | Breaking, Cover Story Top

CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 जारी कर दिए हैं। छात्र अब अपना परिणाम cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर रोल नंबर और लॉगिन डिटेल्स के जरिए देख सकते हैं। फिलहाल मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध है, जबकि ओरिजिनल सर्टिफिकेट बाद में संबंधित स्कूलों से दिए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद अपने विषयवार अंक और व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से जांच लें।

12वीं टॉपर्स की लिस्ट हुई जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% (493 अंक) के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर ओमनी रहे, जिन्होंने 98.20% (491 अंक) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर कृष महंत ने 97.80% (489 अंक) प्राप्त किए। वहीं, चौथे स्थान पर रिया साहू, शहनाज परवीन और ताहिर खान ने 97.60% (488 अंक) के साथ जगह बनाई। पांचवें स्थान पर कुसुमलता बिप्रे, हेमलता साहू, ओमकार कैव्रत और आशा यादव रहे, जिन्होंने 97.40% (487 अंक) हासिल किए।

10वीं टॉपर्स की लिस्ट जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। संध्या नायक, परी रानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 594 अंक (99%) हासिल कर पहला स्थान साझा किया। वहीं दूसरे स्थान पर रिया केशवानी समेत पांच छात्राओं ने 593 अंक (98.83%) पाए। इस बार टॉपर्स लिस्ट में कुल 8 छात्र शामिल हैं, जिनमें ज्यादातर छात्राएं हैं।

1 घंटे की देरी से हुआ रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी होने में करीब एक घंटे की देरी हो गई है। अब जल्द ही नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि किसी भी समय रिजल्ट जारी हो सकते हैं।