होम = Breaking = यूसुफ पठान के ससुर-साले गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; जानें पूरा मामला

यूसुफ पठान के ससुर-साले गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; जानें पूरा मामला

Yusuf’s Father-in-Law and Brother-in-Law Arrested: यूसुफ पठान के परिवार से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें उनके ससुर और साले को पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना मुंबई के भायखला इलाके की बताई जा रही है, जहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सड़क पर भरे पानी के छींटे पड़ने से विवाद की शुरुआत हुई। बताया जा रहा है कि पीड़ित की कार से उछला पानी शोएब खान पर पड़ गया, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने पीड़ित के साथ बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दी। मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि जब पीड़ित शिकायत दर्ज कराने जा रहा था, तभी रास्ते में खालिद पठान समेत अन्य लोगों ने उसे रोक लिया और फिर से हमला कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

भायखला पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। शिकायतकर्ता यूसुफ आसिफ खान ने आरोप लगाया है कि उन पर गाली-गलौज के साथ हमला किया गया और उनकी कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर पीड़ित और उसके परिजनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।

घायल अस्पताल में भर्ती

बता दें कि हमले में पीड़ित के भाई और रिश्तेदारों को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज जे.जे. अस्पताल में कराया गया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को घेरा, प्रियंका ही संभाल सकती हैं पार्टी