होम = Breaking = अमेरिका का KC-135 टैंकर विमान होर्मुज के ऊपर लापता, भेजा था आपातकालीन संकेत

अमेरिका का KC-135 टैंकर विमान होर्मुज के ऊपर लापता, भेजा था आपातकालीन संकेत

Iran War News: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना का बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर लापता हो गया है। फ्लाइटराडार24 के अनुसार विमान ने उड़ान के दौरान 7700 का आपातकालीन संकेत जारी किया था। यह विमान यूएई के अल धाफरा एयरबेस से उड़ा था, लेकिन कतर के ऊपर पहुंचते ही रडार से गायब हो गया।

मार्च से लापता है अमेरिकी विमान

यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में ‘ऑपरेशन प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया था। इससे पहले ईरान ने अमेरिका को इस क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी। गौरतलब है कि मार्च में पश्चिमी इराक में भी अमेरिकी सेना का एक KC-135 विमान खो गया था, जिसकी जिम्मेदारी ईरान समर्थित सशस्त्र गुट ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ ने ली थी।

चालक दल के 6 सदस्य मारे गए थे

KC-135 स्ट्रैटोटैंकर एक दशकों पुराना हवाई ईंधन भरने वाला सैन्य विमान है, जो 28 फरवरी से मध्य पूर्व में तैनात है और जरूरत पड़ने पर यात्रियों व उपकरणों को भी ले जा सकता है। अमेरिकी सेना इस संघर्ष के दौरान ऐसे कई टैंकर खो चुकी है; 12 मार्च को हुए एक हादसे में चालक दल के छह सदस्य मारे गए थे। यह विमान लड़ाकू और बमवर्षक विमानों समेत अन्य सैन्य विमानों को लंबे समय तक हवा में संचालन करने में सक्षम बनाता है।