होम = Breaking = यूपी में आंधी-तूफान और बारिश का कहर, 56 की मौत, दर्जनों बकरियों की भी गई जान

यूपी में आंधी-तूफान और बारिश का कहर, 56 की मौत, दर्जनों बकरियों की भी गई जान

UP Weather Storm Rain 56 Dead Update: उत्तर प्रदेश में बुधवार की देर शाम को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी-तूफान और बारिश से जुड़े हादसों में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रयागराज में 17, भदोही में 16, फतेहपुर में नौ, बदायूं में पांच, प्रतापगढ़ में चार, चंदौली और कुशीनगर में दो-दो तथा सोनभद्र जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज में हुई 17 मौतें

प्रयागराज में जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार बुधवार को आए आंधी-तूफान के कारण जिले में 17 लोगों की मौत हुई है। इसमें हंडिया क्षेत्र में सात, फूलपुर में चार, सोरांव में तीन, मेजा में दो और सदर क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत शामिल है। वहीं भदोही में जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक आंधी-तूफान से हुई दुर्घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की जान गई है।

फतेहपुर में 9 लोगों की हुई मौत

फतेहपुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में तूफान जनित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई है और 16 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि खागा तहसील में पांच महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हुई, जबकि सदर तहसील में एक घर की दीवार गिरने से एक महिला की जान गई। वहीं प्रतापगढ़ में बुधवार को अचानक मौसम बदलने के बाद आए आंधी-तूफान और बारिश के दौरान शेड व दीवार गिरने तथा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।

सीएम योगी ने पीड़ितों को मुआवजे का दिया आदेश

सीएम योगी ने प्रदेश में बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि का संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर पीड़ितों को मुआवजा देने का आदेश दिया है। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ ही राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों से नुकसान का सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजने का भी आदेश दिया है।

बंगाल