होम = Breaking = 7 मई को तमिलनाडु CM पद की शपथ ले सकते हैं थलापति विजय, राज्यपाल से कल करेंगे मुलाकात

7 मई को तमिलनाडु CM पद की शपथ ले सकते हैं थलापति विजय, राज्यपाल से कल करेंगे मुलाकात

by | May 5, 2026 | Breaking, Cover Story Big

Vijay to take oath as CM on May 7: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा सकता है, हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राज्यपाल से कल मिलेंगे विजय

विजय बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले उनकी पार्टी ने सरकार गठन के लिए राज्यपाल से दो सप्ताह का समय मांगा था। मंगलवार को विजय ने चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर अंबेडकर, पेरियार और कामराज सहित महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी और नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक भी की। इस बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक वे कार्यवाहक रूप में कार्यभार संभालेंगे।

टीवीके इन पार्टियों से कर सकती है गठबंधन

तमिलनाडु की 234 सीटों में TVK ने 108 सीटें जीती हैं, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। कांग्रेस, VCK, CPI और CPI(M) के पास मिलाकर 11 विधायक हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, विजय को IUML, DMDK और PMK का समर्थन भी मिल सकता है, जिससे सरकार गठन के लिए आवश्यक बहुमत जुटाने की संभावना बन रही है। पार्टी गठबंधन को लेकर अन्य दलों से बातचीत जारी है और कांग्रेस के साथ समझौता होने पर उसे दो मंत्री पद दिए जाने की चर्चा भी है।