Sunny Deol Shared Mothers Day Post: मदर्स डे के खास मौके पर सनी देओल एक बार फिर अपनी फैमिली के लिए प्यार जताते नजर आए। 10 मई 2026 को सेलिब्रेट किए जा रहे मदर्स डे पर सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां संग कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। खास बात ये रही कि भाई Bobby Deol भी इस पोस्ट पर प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पाए और हार्ट इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया।
बॉबी देओल ने दिया रिएक्शन
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरों और एक खास वीडियो के जरिए मदर्स डे सेलिब्रेट किया। इन तस्वीरों और वीडियो में वह अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बेहद खुशनुमा पल बिताते नजर आए। वहीं प्रकाश कौर भी बेटे पर प्यार लुटाती दिखीं। इस पोस्ट के साथ सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, “Love You Mama” और साथ में कई हार्ट इमोजी भी शेयर किए। सनी की इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने भी कमेंट सेक्शन में ढेर सारी हार्ट इमोजी शेयर कर अपना प्यार जाहिर किया।

