होम = Breaking = पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन धू-धूकर जली, यात्रियों में मची भगदड़; रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची दमकल टीम

पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन धू-धूकर जली, यात्रियों में मची भगदड़; रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची दमकल टीम

Sasaram-Patna Passenger Train Fire: बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पटना जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने कोच को अपनी चपेट में ले लिया और प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 6 की बताई जा रही है, जहां शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

मौके पर पहुंची दमकल टीम

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल रेलवे अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और कोच में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबर पर अपडेट जारी…