होम = Breaking = आज से बदल जाएगा रसोई गैस का खेल! सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला लागू

आज से बदल जाएगा रसोई गैस का खेल! सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला लागू

LPG Cylinder Rules: अगर आपके घर में LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो शुक्रवार (1 मई) से लागू होने वाले नए नियम आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। सरकार और तेल कंपनियां गैस बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम में बड़े बदलाव करने जा रही हैं, जिनका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। इन बदलावों का उद्देश्य पूरी व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है, ताकि गैस की उपलब्धता हर जरूरतमंद तक समय पर पहुंच सके और किसी तरह की जमाखोरी या दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।

सिलेंडर डिलीवरी के लिए देना होगा ओटीपी

1 मई से डिलीवरी सिस्टम में बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है, जिसके तहत OTP आधारित डिलीवरी को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। अब जब भी सिलेंडर डिलीवर होगा, तो ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा और बिना इस OTP को दर्ज किए डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी। इस व्यवस्था से फर्जी डिलीवरी और गैस के गलत इस्तेमाल पर रोक लगने की उम्मीद है।

उज्ज्वला में E-kyc किया गया अनिवार्य

उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया गया है। यदि किसी लाभार्थी ने अभी तक eKYC पूरा नहीं किया है, तो उसे जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अन्यथा भविष्य में गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सही और पात्र उपभोक्ताओं तक ही पहुंचे, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

Tags : LPG