Salman Khan’s cameo in Raja Shivaji Film: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान के कैमियो ने रिलीज के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। जीवा महाला के किरदार में उनका भगवा लुक पगड़ी, कुर्ता और तलवार के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी के रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि जेनेलिया देशमुख साईबाई की भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि सलमान के इस खास अवतार और किरदार को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी है।
कैमियो रोल में हो रही है सलमान की चर्चा
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का छोटा सा किरदार भी जबरदस्त चर्चा में है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके लुक, एक्टिंग और फिल्म में एंट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा, “राजा शिवाजी फिल्म में सलमान खान की स्क्रीन प्रेजेंस काफी दमदार है, उन्होंने सच में कमाल कर दिया है।”
एक्टर रितेशन ने क्या बताया?
रितेश देशमुख ने बताया कि सलमान खान खुद इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। रितेश के मुताबिक, जब उन्होंने सलमान से पूछा कि वह किस किरदार में नजर आना चाहेंगे, तो सलमान ने कहा कि वह किसी भी भूमिका में काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा, “मेरे बिना यह फिल्म नहीं बन सकती।”

