Prateek Yadav’s PM Report: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। अब उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसमें शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिलने की बात कही गई है। मौत की स्पष्ट वजह सामने न आने पर डॉक्टरों ने विसरा के साथ-साथ हार्ट को भी सुरक्षित रख लिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर आगे विस्तृत जांच की जा सके।
शरीर में खून का थक्का जमने की रिपोर्ट आई सामने
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर खुलासा हुआ है कि उनके शरीर में खून का थक्का जम गया था। बताया जा रहा है कि शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से तक ब्लड क्लॉट बनने के बाद आर्टरी और फेफड़ों में संक्रमण फैला, जिससे कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी मौत हो गई। हालांकि, मामले की पूरी सच्चाई और अन्य पहलुओं को स्पष्ट करने के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के दौरान प्रतीक यादव के शरीर पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले। डॉक्टरों ने उनकी छाती का एक्स-रे भी कराया। पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया था, जिसकी अगुवाई डॉ. मौसमी सिंह ने की। इस टीम में फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. अनूप कुमार रायपुरिया और डॉ. फातिमा हर्षा भी शामिल थीं। जांच प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
ये भी पढ़ें: प्रतीक यादव की मौत के बाद पहली बार दिखीं अपर्णा यादव, Video में दिखा दर्द

