Noida International Airport: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो की होगी, जबकि इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। फ्लाइट शेड्यूल, रूट और अन्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
इस एयरपोर्ट के शुरू होने से IGIA पर होगा कम
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के सबसे आधुनिक और बड़े एयरपोर्ट्स में गिना जा रहा है। यह एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बढ़ते दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके शुरू होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी और निवेश व रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। खासतौर पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को इससे काफी सुविधा मिलने वाली है।
एयरोपोर्ट को मिला है NOC
हाल ही में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने एयरपोर्ट के एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) को मंजूरी देते हुए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है। यह मंजूरी इस बात का संकेत है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रक्रियाएं सभी नियामकीय मानकों के अनुरूप हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

