होम = Breaking = केरलम में ‘सतीशन राज’ की शुरुआत, नई सरकार ने ली शपथ; राहुल और प्रियंका भी रहे मौजूद

केरलम में ‘सतीशन राज’ की शुरुआत, नई सरकार ने ली शपथ; राहुल और प्रियंका भी रहे मौजूद

by | May 18, 2026 | Breaking, News Big

VD Satheesan Oath as Kerala CM: केरल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की शानदार जीत के बाद वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही लंबे अंतराल के बाद केरल की सत्ता में कांग्रेस की वापसी हो रही है। इससे पहले 2011 में ओमन चांडी कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री बने थे। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीडी सतीशन के साथ उनकी पूरी कैबिनेट भी शपथ ले सकती है, जबकि पार्टी ने नए मंत्रिमंडल के नामों का भी ऐलान कर दिया है।

राहुल और प्रियंका समारोह में मौजूद रहे

विधानसभा चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने सेंट्रल स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली. इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे।