होम = Breaking = केरलम में नई सरकार का गठन आज, राहुल-खरगे की मौजूदगी में सतीशन लेंगे CM पद की शपथ; मंत्रिमंडल में बनेंगे 20 मंत्री

केरलम में नई सरकार का गठन आज, राहुल-खरगे की मौजूदगी में सतीशन लेंगे CM पद की शपथ; मंत्रिमंडल में बनेंगे 20 मंत्री

by | May 18, 2026 | Breaking, News Big, केरल

Keralm’s CM oath Ceremony: केरलम में विधानसभा चुनाव नतीजों के करीब 2 हफ्ते बाद सोमवार सुबह 10 बजे से नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वीडी सतीशन के नेतृत्व में यूडीएफ सरकार आज शपथ लेगी, जिसमें मुख्यमंत्री समेत कुल 21 मंत्री शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। गौरतलब है, कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती थीं। बीते दिन रविवार को सतीशन ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को मंत्रिमंडल की सूची सौंपी।

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर 3 दिन चर्चा चली

केरलम की नई सरकार में कौन-कौन मंत्री बनेगा? इसे लेकर तीन दिन तक चर्चा चली। मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा शुक्रवार को शुरू हुई और कांग्रेस नेताओं और गठबंधन सहयोगियों के बीच कई दौर की बैठकों के बाद रविवार शाम को लिस्ट फाइनल हुई।

CM की रेस में रहे चेन्निथला भी मंत्रिमंडल में होंगे

राज्य में कांग्रेस विधायक दल के नेता सतीशन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। नई सरकार में थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर होंगे।

मुस्लिम लीग से सरकार में 5 मंत्री बनेंगे

केरल की नई सरकार में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को भी अहम प्रतिनिधित्व दिया गया है। यूडीएफ की सहयोगी पार्टी आईयूएमएल के पांच विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। पार्टी के पास विधानसभा में 22 विधायक हैं, जिसके चलते सरकार गठन में उसकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है नई कैबिनेट में पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।