Blast In Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही 30 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा घायल हो गए। कई घायल जानकारी के मुताबिक इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है, जहां शवों के क्षत-विक्षत अंग बिखरे दिखाई दे रहे हैं।
आत्मघाती हमले की आशंका, सुरक्षा बल मौके पर
प्रारंभिक जांच में इस धमाके को आत्मघाती हमला माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार विस्फोट इस्लामाबाद के तारलाई इलाके में स्थित कसर-ए-खदीजतुल कुबरा मस्जिद में हुआ। यह मस्जिद राजधानी की प्रमुख मस्जिदों में गिनी जाती है। धमाके के बाद आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।
शिया समुदाय की मस्जिद को बनाया गया निशाना
जिस मस्जिद में हमला हुआ है, वह शिया समुदाय की प्रसिद्ध इबादतगाह मानी जाती है। पाकिस्तान में शिया समुदाय की आबादी करीब दो करोड़ बताई जाती है, जो देश की कुल जनसंख्या का लगभग 10 से 12 प्रतिशत है। इस हमले के बाद सांप्रदायिक तनाव को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
राजधानी में इमरजेंसी, हालिया हमलों की कड़ी
धमाके के बाद एहतियातन इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है, गौरतलब है कि नवंबर 2025 के बाद यह इस्लामाबाद में दूसरा बड़ा विस्फोट है। इससे पहले नवंबर 2025 में इस्लामाबाद कोर्ट परिसर के बाहर हुए धमाके में 12 लोगों की जान गई थी, जबकि 36 लोग घायल हुए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी करोड़ों छात्रों से जुड़ें; कहा- विकसित भारत को अपना सपना बनाए

