होम = Breaking = टी-शर्ट को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, फिर पति ने की आत्महत्या, गोरखपुर में सनसनी

टी-शर्ट को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, फिर पति ने की आत्महत्या, गोरखपुर में सनसनी

Husband-Suicide Wife Murder : गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने लोवर-टीशर्ट पहनने को लेकर हुए विवाद में अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस को पति-पत्नी के बीच कपड़ों को लेकर हुए विवाद के व्हाट्सएप चैट भी मिले हैं। दोनों की लव मैरिज को अभी सिर्फ 6 महीने ही हुए थे। मंगलवार सुबह जब कमरे का दरवाजा लंबे समय तक नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां पति का शव पंखे से लटका मिला और पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में सुसाइड का मामला निकला था

शुरुआत में पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या का केस मानकर जांच कर रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने जांच की दिशा ही बदल दी। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि पत्नी की मौत गला दबाने से हुई है, जिसके बाद इसे हत्या और आत्महत्या के एंगल से देखा जाने लगा। पुलिस ने जब दोनों के मोबाइल फोन और चैट्स की जांच की, तो कपड़ों को लेकर हुए विवाद और तनाव की जानकारी सामने आई, जो इस वारदात की अहम वजह मानी जा रही है। यह पूरा मामला गोरखपुर के बेलघाट थानाक्षेत्र का है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

गोरखपुर के मुकारीपुर गांव में 25 वर्षीय शादाब और उसकी पत्नी निकहत निशा (24) के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें निकहत की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। दोनों के शव मंगलवार सुबह घर में मिले थे, जबकि शुरुआत में मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का लग रहा था। परिवार के मुताबिक दोनों सोमवार शाम सामान्य दिखे थे, लेकिन सुबह दरवाजा न खुलने पर शव बरामद हुए। पुलिस ने जांच में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

पति-पत्नी में चल रहा था तनाव

पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सएप चैट की गहन जांच की, जिसमें उनके बीच चल रहे तनाव का खुलासा हुआ। चैट में निकहत ने शादाब से शिकायत करते हुए लिखा था कि वह उसे कभी बाहर घुमाने नहीं ले जाता और न ही उसके लिए कुछ खरीदारी करता है, साथ ही उसने खुद को घर में बंद रहने वाली लड़की जैसा महसूस होने की बात कही थी। इसके जवाब में शादाब ने कथित तौर पर लिखा था कि उनकी बिरादरी की लड़कियां इस तरह के कपड़े नहीं पहनतीं और साथ रहने के लिए उसे लोवर-टीशर्ट पहनना छोड़ना होगा।

बंगाल