होम = Breaking = निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच में आग, य़ात्रियों को उतारा गया

निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच में आग, य़ात्रियों को उतारा गया

Rajdhani express Fire: केरल के त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना कोटा रेल मंडल के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जहां ट्रेन के एक कोच से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया।