होम = Breaking = दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर कॉन्सर्ट में हंगामा: खालिस्तान समर्थकों की घुसपैठ, लगे नारे

दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर कॉन्सर्ट में हंगामा: खालिस्तान समर्थकों की घुसपैठ, लगे नारे

Diljit Dosanjh’s Vancouver Concert: कनाडा के वैंकूवर में मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के ‘ऑरा-2026’ लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम में घुसकर हंगामा किया। सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसके चलते शो को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

हंगामे में 2 आरोपियों की हुई पहचान

इस उपद्रव में पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि नाम के दो लोगों की मुख्य रूप से पहचान हुई है। आरोप है कि ये दोनों भारत में प्रतिबंधित संगठन Sikhs for Justice (SFJ) से जुड़े हुए हैं, जिसका नेतृत्व गुरपतवंत सिंह करता है। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वे Diljit Dosanjh के आगामी शो में भी इसी तरह विरोध जारी रखेंगे।

‘ऑरा वर्ल्ड टूर 2026’ के लिए दिलजीत यूएस दौरे पर हैं

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ऑरा वर्ल्ड टूर 2026’ के तहत उत्तर अमेरिका के दौरे पर हैं। यह टूर 23 अप्रैल को वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम से शुरू हुआ और 20 जून 2026 तक चलेगा। इस टूर का आखिरी शो सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में आयोजित किया जाएगा। हाल ही में वह ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ में भी नजर आए, जहां उन्होंने अपने करियर और हालिया कॉन्सर्ट्स को लेकर बातचीत की।