Suvendu Reaction on Mamta’S Press Conference: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव परिणाम के बाद मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह चुनाव में हारी नहीं हैं, इसलिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई सवाल नहीं उठता। उन्होंने चुनाव आयोग पर गड़बड़ी और टीएमसी के वोटों की चोरी के भी आरोप लगाए। ममता के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
सुवेंदु का आया रिएक्शन
भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराने वाले सुवेंदु अधिकारी ने उनके इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वो (ममता बनर्जी) क्या कह रही हैं वो मुझे नहीं पता है। लेकिन मैं तो सिर्फ इतना कहूंगा कि सब कुछ संविधान में लिखा हुआ है. इससे ज्यादा मुझे कुछ भी कहने की कोई जरूरत नहीं है।
ममता के इस्तीफा नहीं देने पर उठाया जा सकता है यह कदम
यदि कोई मुख्यमंत्री इस्तीफा देने से इनकार करता है, तो राज्यपाल के पास संवैधानिक विकल्प होते हैं। वे पहले इस्तीफा मांग सकते हैं और स्थिति न बदलने पर विधानसभा भंग करने या सरकार बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। गंभीर संवैधानिक संकट की स्थिति में अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन की सिफारिश भी की जा सकती है। हालांकि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो चुकी है और यह तय है कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी।

