होम = Breaking = एशियाई खेलों से पहले भारतीय शूटिंग में बवाल, नंबर-1 शूटर जोरावर संधू टीम से बाहर

एशियाई खेलों से पहले भारतीय शूटिंग में बवाल, नंबर-1 शूटर जोरावर संधू टीम से बाहर

by | May 13, 2026 | Breaking, खेल

Shooter Zoravar Singh News: शूटर ज़ोरावर सिंह संधू को इस साल के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की संभावित शॉटगन टीम में जगह नहीं मिली है, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एशिया के नंबर-1 और विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर मौजूद जोरावर संधू ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, लेकिन राष्ट्रीय चैंपियनशिप और घरेलू चयन ट्रायल में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विश्व चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप फाइनल्स की तैयारी में व्यस्त होने के बावजूद उनके लिए घरेलू ट्रायल्स में हिस्सा लेना अनिवार्य था। चयन ट्रायल में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते उन्हें संभावित टीम में शामिल नहीं किया गया।

शूटर संधू ने राइफल संघ से की है अपील

शूटर संधू ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है। जोरावर का कहना है कि पिछले छह महीनों में भारतीय ट्रैप निशानेबाजों में उनका अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। हालांकि National Rifle Association of India (एनआरएआई) ने साफ कर दिया है कि वह करीब डेढ़ साल पहले लागू की गई चयन नीति का सख्ती से पालन करेगा।

एशियाई खेलों के लिए ये टीम चुनी गई है

  • पुरुष ट्रैप: कीनान चेनाई, अहवर रिजवी, शपथ भारद्वाज।
  • महिला ट्रैप: नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत।
  • पुरुष स्कीट: अनंतजीत सिंह नरूका, भावतेग गिल, मैराज खान।
  • महिला स्कीट: परिनाज धालीवाल, रेइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान।
  • ट्रैप मिक्स्ड टीम: कीनान चेनाई और नीरू।
  • स्कीट मिक्स्ड टीम: अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज धालीवाल ।

बंगाल